नेपाल सरकार ने दी बड़ी जानकारी, तत्काल बड़ा खतरा नहीं; त्रिशूली में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
नेपाल सरकार ने दी बड़ी जानकारी, तत्काल बड़ा खतरा नहीं; त्रिशूली में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सरकार के मुताबिक फिलहाल तत्काल किसी बड़े नए खतरे की स्थिति नहीं है, हालांकि प्रभावित इलाकों में प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। त्रिशूली और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में खराब मौसम और बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। मौसम में सुधार के बाद बचाव कार्य फिर शुरू किया गया है। नेपाल सरकार के अनुसार अब तक 4,451 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें सुरंगों से बचाए गए 191 लोग भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्यों में नेपाली सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। हालांकि, कई इलाकों में खराब मौसम, मलबे और क्षतिग्रस्त सड़क-संचार व्यवस्था के कारण रेस्क्यू टीमों को अभी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)