इंस्टाग्राम से ISI कनेक्शन, साहिल-समीरा गिरफ्तार
इंस्टाग्राम से ISI कनेक्शन, साहिल-समीरा गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी मोहम्मद साहिल (25) और समीरा (21) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से पहचान Instagram के जरिए हुई थी। पुलिस का आरोप है कि दंपति ने 2024 और 2025 के दौरान 8 भारतीय SIM कार्ड दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे, जिसके बदले उन्हें करीब 30 हजार रुपये मिले। इन नंबरों पर पाकिस्तान में WhatsApp अकाउंट बनाए गए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर भारतीय WhatsApp ग्रुपों में शामिल होकर संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए किया गया। जांच के अनुसार, साहिल को अलग-अलग कैंटोनमेंट इलाकों की रेकी करने और सेना के उन कर्मचारियों की जानकारी जुटाने का काम भी दिया गया था, जिनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही चल रही थी। पुलिस को दोनों के मोबाइल से पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ कथित बातचीत भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, समीरा के जरिए 2024 में साहिल की एक पाकिस्तानी एजेंट से Instagram पर पहचान हुई, जिसके बाद दोनों
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)