बंगाल में बारिश का दौर थमेगा, अगले हफ्ते 18 डिग्री तक गिरेगा तापमान
पश्चिम बंगाल में चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। आसमान साफ होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0