नेपाल बाढ़: शव से बालियां चोरी, 2 गिरफ्तार
नेपाल बाढ़: शव से बालियां चोरी, 2 गिरफ्तार नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नारायणी नदी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में दो लोग महिला के शव को पानी से बाहर खींचते और उसके कानों से बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मदन गुरूंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है। दोनों को चितवन में गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस ने कहा है कि आपदा के दौरान पीड़ितों के शवों से लूटपाट या किसी भी तरह की अमानवीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेपाल में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)