जलगांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,दो मासूम बच्चों समेत माता-पिता कीमौत

जलगांव में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना 27 अगस्त की तड़के हुई। मृतकों की पहचान सुनील अमृत भील (27), उनकी पत्नी पार्वती (25), बेटे सनी (8) और दास (4) के रूप में हुई है। बताया गया है कि परिवार देर रात घर से निकला और दानापुर से वलसाड जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Aug 28, 2026 - 17:21
0 0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User