प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में ₹35 किलो बिकेगा प्याज
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली-NCR में ₹35 किलो मिलेगा प्याज प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में सरकारी बफर स्टॉक का प्याज ₹35 प्रति किलो की रियायती दर पर बेचना शुरू कर दिया है। यह बिक्री NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के जरिए की जा रही है। महाराष्ट्र के नासिक से ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्याज की खेप दिल्ली पहुंचाई गई है। शुक्रवार को करीब 453.65 टन प्याज दिल्ली पहुंचा, जिसे उपभोक्ताओं तक कम कीमत पर पहुंचाया जाएगा। सरकार के मुताबिक, देश में प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है और कीमतों में मौसमी बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली में कई जगह बाजार भाव करीब ₹60 प्रति किलो तक पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया है। बड़ी राहत: अब दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं को सरकारी केंद्रों और मोबाइल वैन के जरिए ₹35 किलो प्याज मिल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)