नेपाल की तबाही के बीच दुर्गापुर का मानसरोवर यात्री दंपति लापता, फोन बज रहा लेकिन नहीं मिल रहा जवाब
नेपाल की तबाही के बीच दुर्गापुर का मानसरोवर यात्री दंपति लापता नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद दुर्गापुर के कैलाश-मानसरोवर यात्री दंपति अरिंदम गांगुली और मौसमी गांगुली से संपर्क टूट गया है। दोनों दुर्गापुर के बामुनाड़ा स्थित तपोवन सिटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, आपदा से पहले मंगलवार रात तक दोनों से बातचीत हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह से उनका कोई पता नहीं चल पाया। चिंता की बात यह है कि परिवार लगातार उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर रहा है और फोन की घंटी बज रही है, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा। दंपति कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए एक टूर ग्रुप के साथ नेपाल गए थे। नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ और तबाही के बाद यात्रा दल के कई लोगों से संपर्क टूट गया है। प्रशासन और पुलिस से परिवार ने जल्द से जल्द दंपति की सुरक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। परिवार और पड़ोसी उनकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)